फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली लॉकडाउन में फंसे लोगों को लेकर दो बसें गईं पंजाब

Sun, 29 Mar 2020 09:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : ani
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे पंजाब के लोगों के लिए रविवार को दो बसें रवाना की गई। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीएमसी) अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि रविवार सुबह मजनूं का टीला से इन दो बसों को रवाना किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब के बहुत सारे लोग गुरु धाम के दर्शन करने दिल्ली पहुंचे थे। अचानक हुए लॉकडाउन के कारण वे दिल्ली में फंस गए थे। इन्हें ही यहां से भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अन्य फंसे लोगों के लिए भी इंतजाम किया जाएगा।

उधर, पंजाब जाने के लिए बस की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मजनूं का टीला पहुंच गए थे। बताया गया है कि भारी भीड़ देखकर एक ड्राइवर बस लेकर चला गया। यहां बचे लोगों के पास प्रशासन की टीम पहुंची और सभी को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से अवगत कराया। उनके मजनूं का टीला गुरुद्वारे की सराय में ही रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उधर, जागो पार्टी ने कमेटी पर आरोप मढ़ा है कि देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है और कमेटी सूझ-बूझ नहीं दिखा रही है। जागो पार्टी के नेता परमिंदर पाल सिंह ने कहा कि सुबह 5 बजे से ही लोग एकत्र हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें