पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला 9 जनवरी की है। शिव विहार की रहने वाली 15 साल की नेहा सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। नौ जनवरी की दोपहर एक बजे पुलिस को शिव विहार स्थित एक पार्क में छात्रा ने स्कूली बैग जलाने की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत पार्क में पहुंची। जहां पता चला कि छात्रा थाने चली गई है।
पुलिस ने थाने पहुंचकर छात्रा का बयान लिया। छात्रा ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रही थी। घर के रास्ते में स्थित पार्क में वह अपना बैग रखकर वहां लगे झूले पर झूलने लगी। करीब 10 मिनट तक झूला झूलकर वह वापस जाने लगी। वहां उसका बैग नहीं मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि दो लड़कों ने उसके बैग को जला दिया है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पार्क के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।