फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा के साथ किसने किया ये अन्याय: स्कूल से घर जा रही 10वीं की छात्रा का बैग जलाया, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

Sat, 13 Jan 2024 06:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ करने पर पता चला कि दो लड़कों ने उसके बैग को जला दिया है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पार्क के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
10वीं की छात्रा बैग जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दसवीं कक्षा की एक छात्रा का स्कूली बैग जलाने का मामला सामने आया है। घटना के समय छात्रा स्कूल से घर जाने के दौरान बैग रखकर झूला झूल रही थी। पीड़िता की शिकायत करने पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला 9 जनवरी की है। शिव विहार की रहने वाली 15 साल की नेहा सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। नौ जनवरी की दोपहर एक बजे पुलिस को शिव विहार स्थित एक पार्क में छात्रा ने स्कूली बैग जलाने की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत पार्क में पहुंची। जहां पता चला कि छात्रा थाने चली गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने थाने पहुंचकर छात्रा का बयान लिया। छात्रा ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रही थी। घर के रास्ते में स्थित पार्क में वह अपना बैग रखकर वहां लगे झूले पर झूलने लगी। करीब 10 मिनट तक झूला झूलकर वह वापस जाने लगी। वहां उसका बैग नहीं मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि दो लड़कों ने उसके बैग को जला दिया है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पार्क के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें