फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: हेलमेट भी नहीं बचा पाया युवकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर सड़क हादसों में उन्हीं लोगों की जान जाती है जो बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहनते या फिर कार ड्राइव करते वक्त सीट बेल्ट नहीं बांधी होती, लेकिन सड़क हादसे का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो युवक हेलमेट लगाए थे इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई।

हेलमेट लगाने के बावजूद बाइक सवार एक युवक का सिर फट गया और जबकि दूसरा भी बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैसे फट गया उसका सिर?

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाजपत नगर निवासी निपुण (27) और कोटला मुबारकपुर निवासी राजीव(30) सोमवार रात को बाइक से तुगलक रोड की तरफ से लोधी कॉलोनी की तरफ जा रहे थे।

जब वह रात करीब सवा एक बजे मैक्सूलर रोड-लोधी कॉलोनी लाइट क्रॉसिंग पर पहुंचे तो उनकी बाइक पर किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद अज्ञात भारी वाहन निपुण के सिर के ऊपर से गुजर गया।

हालांकि निपुण ने हेल्मेट पहन रखा था लेकिन इसके बावजूद उसका सिर फट गया और मौके पर काफी मात्रा में खून निकल गया था।
विज्ञापन

प्राइवेट जॉब करते थे दोनों

वहीं निपुण के दोस्त राजीव को शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
 
राजीव और निपुण प्राइवेट जॉब करते थे। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। पुलिस मैक्समूलर भवन के पास सीसीटीवी कमरों को खंगाल रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोधी रोड पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। लोधी रोड पर वाहनों की स्पीड को कम करने के लिए ब्रेकर्स लगाए जाएंगे। शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें