फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन में यात्रियों से हेरीफेरी कर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 10:15 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान भोले-भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को मेट्रो की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने प्रगति मैदान के नजदीक से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान दानिश (24) और सरथान (23) के रूप में हुई है। आरोपी ट्रेन में लोगों को नोटों की गड्डी देने की बात कह कर रद्दी का बंडल थमाकर उनका कीमती सामान ले लेते थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से ठगी व झपटमारी के तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों के पास एक बैग, कुछ कैश, एक एटीएम कार्ड व नोटों के बंडल जैसा दिखने वाला रद्दी का बंडल बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

मेट्रो पुलिस उपायुक्त विक्रम के. पोरवाल ने बताया कि 15 मई को गुजरात निवासी शख्स बोटेनिक गार्डन से नई रेलवे स्टेशन के बीच सफर कर रहा था। इस बीच मेट्रो ट्रेन में दो युवकों ने पीड़ित को नोटों की गड्डी दिखाकर उससे कहा कि वह अपने मालिक के रुपये चुराकर लाए हैं। 
विज्ञापन


यदि वह अपना बैग उन्हें दे देगा तो वह नोटों की गड्डी उसे दे देंगे। बाद में आरोपियों ने पीड़ित से उसका बैग ले लिया। बैग में पीड़ित का मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य सामान था। पीड़ित को गुमराह कर एक आरोपी ने बैग में रखे एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी पूछ लिया। बाद में उसके खाते से 19 हजार रुपये निकाल लिये।  

दूसरे मामले में छह मई को आरोपियों ने कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर ठीक इसी तरह एक पीड़ित से उसका बैग ले लिया। उसमें 12 हजार रुपये व एटीएम था। आरोपियों ने उसके खाते से 80 हजार रुपये भी निकाल लिये। लोकल पुलिस के अलावा मेट्रो स्पेशल स्टाफ ने भी मामले की छानबीन की। 

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस ने सोमवार को उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि वह भीड़ वाले स्थान, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन पर वारदात को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें