दिल्ली एनसीआर में गाड़ियों का शीशा तोड़कर मोबाइल लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करने वाले गैंग के सरगना सहित दो लोग गिरफ्तार किए गए। इनके पास से चोरी के 43 मोबाइल चार लैपटॉप बरामद हुए हैं। मोबाइल में एप्पल के फोन भी शामिल है।

विज्ञापन
साथ ही दिल्ली नंबर की एक अर्टिगा गाड़ी और तमंचा भी बरामद किया गया है। यह लोग पहले अपनी अर्टिगा गाड़ी से रेकी करते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। सरगना संजय मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर में थाना विद्यापति के गांव सिमरी का रहने वाला है। वर्तमान में दिल्ली में रहता है। दूसरा आरोपी परमजीत दिल्ली के थाना गुलाबी बाग में किशनगंज का निवासी है।