फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंस्टाग्राम आईडी हैक कर जानकारों से मांगते थे पैसे, पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 09:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस टीम ने गूगल व मेटा प्लेटफार्म से जानकारी मांगी। इसके बाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार की टीम ने गौरव और सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो इंस्टाग्राम आईडी हैक कर पीडित के रिश्तेदार व जानकारों से पैसे मांगते थे। ये मेडिकल एमरजेंसी के नाम पर छोटी-छोटी रकम मांगते थे, ताकि कोई पुलिस में शिकायत न करें।

विज्ञापन


पुलिस ने ठगी करने वाले दो आरोपी पालम, नई दिल्ली निवासी सुमित सिंह पंवार (22) और गांव मसेधा, थाना अंजरौली, मिल्कीपुर फैजाबाद घटौली यूपी निवासी गौरव कुमार राजपूत (20) को रविवार को गिरफ्तार किया है। गौरव सिंह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और उसके दो हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं। पुलिस ने इनके पास से इंस्टाग्राम आईडी को हैक करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जिले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अवनीश कुमार कटवारिया सराय निवासी केएस के नाम की युवती ने छह जनवारी को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर मॉडलिंग कम्पीटिशन के लिए एक लड़की के लिए वोटिंग करने का लिंक आया। जैसे ही उसने लिंक को क्लीक किया युवती का इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के इंस्टाग्राम आइडी से उसके दोस्तों व जानकारों को मैसेज भेजकर पैसा मांगना शुरू कर दिया। युवती के कुछ दोस्तों ने यूपीआई व भारतपे से पैसे भी भेज दिए।
विज्ञापन


मामला दर्जकर इंस्पेक्टर पंकज कुमार की देखरेख में एसआई रमेश यादव की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने इंस्टाग्राम से जानकारी मांगी। बैंक की डिटेल खंगाली। पता लगा कि ठगी की रकम पहे भारतपे के नोडल एकाउंट में गई और फिर आरोपी के बैंक खाते में गई है।

पुलिस टीम ने गूगल व मेटा प्लेटफार्म से जानकारी मांगी। इसके बाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार की टीम ने गौरव सिंह और सुमित कुमार पंवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरव सिंह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और उसके 2000 हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं। वह पैसा कमाने के लिए इंस्टा और यूट्यूब रील बनाता है। सुमित पेशे से फोटोग्राफर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें