दक्षिण पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। दो ट्रक आपस में भिड़ गए जिसके कारण एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं।
पुलिस ने जानकारी दी कि आज सुबह कालकाजी पुलिस स्टेशन में एक कॉस आई थी जिसमें सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। एसआई संदीप कुछ पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
पुलिस ने बताया कि नेब सराय निवासी सूबेदार नामक एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त कैबिन में फंसा हुआ था। उसे तुरंत वहां से निकालकर एम्स अस्पताल में भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला कि एक चालक ने ट्रक के सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा किया था जिसके कारण वाहन आपस में टकरा गए।