फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन के जाल में फंसा नवयुवक: महिला कई दिन से कर रही थी ऐसी जिद्द...परेशान लड़के ने दी जान; मां ने कही ये बात

Mon, 20 May 2024 09:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (पलवल)

सार

पीड़ित मां ने बताया कि महिला की बात मानने से इनकार करने पर बेटे को जान से मरवाने की धमकी दी। इसके बाद वे महिला के घर गईं और उसे समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मानी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के हसनपुर के गांव टप्पा में एक 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने गांव निवासी महिला पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला युवक पर साथ रहने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। हसनपुर थाना पुलिस ने मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

हसनपुर थाना प्रभारी अजीत नागर के अनुसार गांव टप्पा निवासी रूपा ने दी शिकायत में कहा है कि उसके 22 वर्षीय बेटे कुलदीप को पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने जाल में फंसा रखा था। काफी दिन से वह कुलदीप को प्रताड़ित कर रही थी। उसका बेटा कुलदीप मायूस रहता था तो उससे कारण पूछा।

इसके बाद कुलदीप ने बताया कि उक्त महिला उस पर साथ रहने का दबाव बना रही है। मना करने पर जान से मरवाने की धमकी दे रही है। वह उक्त महिला के घर गई और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने कहा कि कुलदीप साथ नहीं रहेगा तो उसे मरवा दूंगी। रविवार को महिला ने कुलदीप को काफी टॉर्चर किया और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

धमकी से आहत होकर कुलदीप ने काशीपुर के जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि महिला पर लगाए आरोपों की पुष्टि की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें