फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Sangam Vihar: इंडी गठबंधन पर बरसे शाह, बोले- कांग्रेस ने 70 साल तक धारा-370 को बच्चे की तरह पाला

Mon, 20 May 2024 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने का काम किया। आज जम्मू-कश्मीर में किसी की कंकर चलाने की हिम्मत नहीं है।
 
विज्ञापन
अमित शाह ने संगम विहार में किया जनसभा को संबोधित - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की एक चुनावी सभा में कांग्रेस, उसके नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराने की बात कर सत्ता हासिल करने वाले अरविंद केजरीवाल खुद ही भ्रष्टाचार में जेल चले। वहीं, कांग्रेस की भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, पार्टी बनाई और आज उनके साथ गठबंधन लिया है। अमित शाह ने एलान किया कि पीओक भारत का है और आगे भी रहेगा। भाजपा की सरकार उसे लेकर रहेगी।

विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में अमित शाह ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद अब इंडिया गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि पीओके की बात मत करो। पाकिस्तान का सम्मान करो। वह इसलिए कि उसके पास भी एटम बम है। लेकिन आज देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है, हम लोग भाजपा से हैं, एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए अमित शाह बोले, केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला शख्स उन्होंने आज तक नहीं देखा है। शपथ लेकर कहा करते थे कि वह राजनीति में नहीं आएंगे। लेकिन पार्टी तक बना ली। फिर कहा, कांग्रेस से समझौता नहीं करूंगा, लेकिन पहली बार उसकी मदद से मुख्यमंत्री भी बन गए। वो कहते थे दिल्ली में कांग्रेस की सरकार गिराकर उन्हें जेल में डालेंगे। आज सत्ता के लिए वो खुद कांग्रेस के साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। सेक्युरिटी, गाड़ी, आवास नहीं लेने की बात करने वाले आज शीश महल लेकर रह रहे हैं। उनकी भ्रष्टाचार की सूची बहुत बड़ी है।

अमित शाह ने सवाल किया 2,875 करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 78 हजार करोड़ का जलबोर्ड घोटाला, पांच हजार करोड़ का क्लास रूम घोटाला, नकली दवाईयों का घोटाला, दो हजार करोड़ का बसों में पेनिक घोटाला... यह सब किसने किया?लालू यादव, जयललिता समेत कई मुख्यमंत्री व मंत्री इस्तीफा देकर जेल में गए। केजरीवाल अकेले ऐसे शख्स हैं जो जेल तो गए, लेकिन मुख्यमंत्री बने रहे। इस्तीफा देना ठीक नहीं समझा।

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लिया निशाने पर
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते है कि दिल्ली और राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना-देना? वह वे 80 वर्ष पार कर गए हैं, लेकिन दिल्ली को नहीं पहचाने। कश्मीर के लिए देश का बच्चा-बच्चा जान दे सकता है। जबकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संसद में कहते थे, 370 नहीं हटाना, नहीं तो खून की नदियां बह जाएंगी। कांग्रेस ने 70 साल तक धारा 370 को अपने बच्चे की तरह पाल कर रखा। जबकि दूसरी बार प्रधानंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी अगस्त 2019 को इस धारा को समाप्त कर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने का काम किया। जम्मू-कश्मीर में किसी को कंकर चलाने की हिम्मत नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है, भारत के अर्थतंत्र को दुनिया में तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाना।
विज्ञापन

हर कॉलोनी होगी अधिकृत
दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की तरफ से दी गई सौगात पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि जहां झुग्गी, वहां मकान योजना के तहत 3000 फ्लैट्स आवंटन कर चुके हैं। कुछ अनधिकृत कॉलोनियां अभी भी रह गई हैं। मोदी की गारंटी है, 2026 तक सभी को अधिकृत करके दिल्ली के लोगों को उसका मालिक बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें