फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा विवाह बुजुर्ग के लिए बना काल: अकेलापन दूर करने को शादी की थी, सुसाइड नोट में बीवी को लेकर लिखी ऐसी बात

Mon, 15 Jan 2024 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

परिजनों ने उन्हें फंदे से लटके देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त जयवीर पंवार (68) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में बुजुर्ग ने दूसरी शादी से परेशान होने का जिक्र कर अपनी जिंदगी खत्म होने की बात लिखी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बुजुर्ग का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि दूसरी शादी के बाद से ही बुजुर्ग का पत्नी से मनमुटाव रहता था।

जयवीर पंवार परिवार के साथ फ्रीडम फाइटर एंक्लेव, महरौली में रहते थे। इनके परिवार में दो बेटों के अलावा एक बेटी है। सभी अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। मार्च 2022 में बुजुर्ग की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। अकेलापन दूर करने के लिए बुजुर्ग ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इसके बाद से वह परेशान रहने लगे। दूसरी पत्नी से उनका मनमुटाव रहने लगा। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। परेशान होकर रविवार शाम को बुजुर्ग ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने उन्हें फंदे से लटके देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें