फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के परिवार से था परेशान: प्रेमी ने आत्महत्या कर दी जान, युवक के पिता ने बताया कि उसने क्या-क्या सहा

Sun, 19 May 2024 07:56 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

युवती के घरवाले दोनों की शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ सूरजपुर में किराए के मकान में रह रहा था। इसके बाद भी लड़की के परिजन नहीं माने।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर में एक महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी ने प्रेमिका के घरवालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने प्रेमिका के पिता और चाचा सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव पढ़ा के निवासी कैलाश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके बेटे मनीष ने मार्च 2024 में गांव की लड़की आस्था से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से आस्था के परिवार वाले खिलाफ थे। शादी के बाद मनीष अपनी पत्नी आस्था के साथ सूरजपुर के गुलिस्तानपुर में भूपसिंह के मकान में किराए पर रहने लगा।

शादी से खिलाफ चल रहे आस्था के पिता राजेश कुमार, चाचा दीपक राघव, टिंकल उर्फ विकास कुमार आदि अन्य लोग मनीष को आए दिन डराते धमकाते रहते थे। कैलाश चंद्र ने कहा है कि मनीष और आस्था ने कई बार उनसे कहा कि राजेश कुमार और अन्य लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। डरा धमका रहे हैं। अगर ऐसा ही लगातार चलता रहा तो वह आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

इसके बाद तीन दिन पहले उसे सूचना मिली कि मनीष ने गुलिस्तान पुर के उसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में राजेश  कुमार, चाचा दीपक राघव, टिंकल उर्फ विकास कुमार, बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें