फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधानसभा में विट्ठलभाई पटेल व भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

सार

नई दिल्ली विधानसभा में विठ्ठलभाई पटेल की 152वीं और शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित हुआ। उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। समारोह से लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा रेखांकित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को केंद्रीय विधान सभा के पहले निर्वाचित अध्यक्ष विठ्ठलभाई पटेल की 152वीं जयंती और शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। विधान सभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा, विठ्ठलभाई पटेल ने ईमानदारी और निर्भीकता से संसदीय परंपराओं की नींव रखी जबकि शहीद भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके जीवन से हमें लोकतंत्र की रक्षा करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है। शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी, साहस, त्याग और स्वतंत्रता के संकल्प के प्रतीक हैं। दिल्ली विधानसभा में 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दमनकारी पब्लिक सेफ्टी बिल के विरोध में बम फेंककर इस भवन को स्वतंत्रता संग्राम की अमर धरोहर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें