18 जून तक अलग-अलग खेलों के लिए होंगे ट्रायल
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अधीन संचालित स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल कोटा के तहत कक्षा नौवीं और 11वीं दाखिले के लिए मंगलवार से ट्रायल शुरू हो गए है। पहले दिन फुटबॉल, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल को लेकर ट्रायल आयोजित किए गए। वहीं, 17 जून को सुबह 9 बजे क्रिकेट और दोपहर 2:30 बजे वॉलीबॉल, 18 जून को सुबह 9 बजे बास्केटबॉल और दोपहर 2:30 बजे बैडमिंटन के ट्रायल होंगे।
जामिया के खेल एवं क्रीड़ा विभाग ने सभी आवेदकों को समय पर अपने खेल किट एवं आवश्यक खेल उपकरणों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी पहले जमा नहीं की है उन्हें ट्रायल के समय ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, पिछले दो वर्षों के खेल प्रमाणपत्रों की प्रतियां सहित कई दूसरे सत्यापित दस्तावेज लाने होंगे। वहीं कक्षा छठीं और नौवीं में दाखिला को लेकर स्पॉट दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर समाप्त हो गई। 17 और 18 जून को उम्मीदवार दाखिला औपचारिकता को पूरा कर सकेंगे। ब्यूरो