नई दिल्ली। डीडीसीएस की ओर से आयोजित महिला टी-20 लीग में यूनाइटेड इंडिया क्रिकेट क्लब ने कृष्णा नगर कोल्ट्स को 147 रन के विशाल अंतर से पराजित किय। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड इंडिया की टीम ने 198 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कृष्णा नगर कोल्ट्स की टीम केवल 51 रन ही बना सकी। यूनाइटेड इंडिया के काश्वी कुमार ने तूफानी 94 और कनिष्का ने 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी कृष्णा नगर कोल्ट्स की टीम की मुस्कान को छोड़ कर कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं बना सका। यूनाइटेड इंडिया की अंशु नागर, हिमांशी चौधरी और दिशा नागर ने 2-2 विकेट हासिल किए। काश्वी कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, अंशु नागर ने मुकाबले में कॅरिअर के 150 विकेट पूरे कर एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की। संवाद