फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri Nagar Election Results 2020 Live: आप की प्रीति को पीछे छोड़ भाजपा के तिलकराम आगे

Tue, 11 Feb 2020 10:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे यह स्पष्ट हो जाएगा कि दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठेगा। ऐसे में दिल्ली की त्रिनगर सीट आम आदमी पार्टी के लिए काफी अहम है क्योंकि यहां से जितेंद्र तोमर की पत्नी प्रीति तोमर खड़ी हैं। जितेंद्र तोमर आप सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं और फर्जी डिग्री के चलते वह जेल भी जा चुके हैं। विवादों के बाद इस बार आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र की बजाय उनकी पत्नी प्रीति को मैदान में उतारा है। उनके सामने भाजपा के तिलकराम गुप्ता और कांग्रेस के कमलकांत गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। देखें इस सीट की हर अपडेट यहां....
विज्ञापन
त्रिनगर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:03 AM, 11-Feb-2020

भाजपा के तिलकराम गुप्ता आगे

आप की प्रीति को पीछे छोड़ भाजपा के तिलकराम गुप्ता आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 7498 वोट मिले हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

08:54 AM, 11-Feb-2020

प्रीति तोमर रुझानों में आगे

आम आदमी पार्टी की प्रीति तोमर रुझानों में आगे चल रही हैं।

08:13 AM, 11-Feb-2020

जल्द आएंगे रुझान

वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और जल्द ही इस सीट पर रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
07:49 AM, 11-Feb-2020

आप की प्रीति तोमर को पीछे छोड़कर भाजपा के तिलकराम गुप्ता आगे

दिल्ली की त्रिनगर सीट आम आदमी पार्टी के लिए काफी अहम है क्योंकि यहां से जितेंद्र तोमर की पत्नी प्रीति तोमर खड़ी हैं। जितेंद्र तोमर आप सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं और फर्जी डिग्री के चलते वह जेल भी जा चुके हैं। विवादों के बाद इस बार आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र की बजाय उनकी पत्नी प्रीति को मैदान में उतारा है। उनके सामने भाजपा के तिलकराम गुप्ता और कांग्रेस के कमलकांत गुप्ता चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें