फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम हो या खास यहां होगा सबका इलाज

Sat, 28 Dec 2013 11:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में आम लोगों के इलाज के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। आम मरीजों के लिए 100 बिस्तर सुरक्षित रखने की योजना बनाकर मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अभी भी आर्मी अस्पताल में लाया जा सकता है। ऐसे मरीजों को इलाज से मना नहीं किया जा सकता है।

आर्मी चिकित्सकों के 250 वर्ष पूरे होने पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सशस्त्र सेना, चिकित्सा सेवा के महानिदेशक एयर मार्शल डीपी जोशी ने बताया कि दिल्ली के आम लोगों के लिए आर्मी अस्पताल में 100 बिस्तर आम मरीजों के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए एक योजना बनाकर मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में आगे काम शुरू किया जाएगा। हालांकि रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार को भी कुछ आर्थिक कदम उठाने पड़ेंगे तभी इस दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन


एयर मार्शल डीपी जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में आम लोगों के लिए 200 बिस्तरों वाले अस्पताल की शुरुआत की गई है। वहां की सफलता देख कर ही आर्मी के दूसरे प्रशिक्षण सेंटर पर भी इस तरह का अस्पताल शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें