फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCMC: नोएडा-दिल्ली मेट्रो सफर के लिए आज से दो कार्ड रखने की मजबूरी से मुक्ति, सभी स्टेशनों पर मिलेंगे नए कार्ड

Sat, 15 Aug 2026 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

शनिवार से यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के जरिए नोएडा और दिल्ली, दोनों मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Noida Metro - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी राहत मिलने जा रही है। शनिवार से यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के जरिए नोएडा और दिल्ली, दोनों मेट्रो में सफर कर सकेंगे। अब तक दिल्ली मेट्रो में एनसीएमसी की सुविधा थी, लेकिन नोएडा मेट्रो में यह कार्ड मान्य नहीं था। इसके चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दोनों मेट्रो के अलग-अलग कार्ड रखने पड़ते थे।

विज्ञापन


दोनों कार्डों को अलग-अलग रीचार्ज कराने और मेट्रो बदलते समय कार्ड बदलने की परेशानी से अब यात्रियों को राहत मिलेगी। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि 21 स्टेशनों पर लगे 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेटों को अपग्रेड कर हाईटेक बनाया गया है। इसके बाद एनसीएमसी यानी ‘वन नेशन, वन कार्ड’ के जरिए नोएडा मेट्रो में भी यात्रा की जा सकेगी। इस तकनीकी बदलाव पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

एनएमआरसी सभी स्टेशनों पर एनसीएमसी उपलब्ध कराने की भी तैयारी कर रहा है। दिल्ली समेत अन्य शहरों के जिन यात्रियों के पास पहले से एनसीएमसी है, वे भी अब नोएडा मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन


व्हाट्सएप के जरिये करा सकेंगे टिकट बुक, कतार में खड़े होने से भी आजादी
शनिवार से यात्रियों के लिए व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुक करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इससे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। एनसीएमसी और डिजिटल टिकटिंग की सुविधा शुरू होने से मेट्रो यात्रा को अधिक सुगम और एकीकृत बनाने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी बेहतर : एनएमआरसी ने कुछ समय पहले दिल्ली मेट्रो से कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) लैब संचालन के लिए ली है। लैब में प्रशिक्षण सिम्युलेटर उपलब्ध हैं।

एनएमआरसी एप पर  टैक्सी बाइक भी बुक होगी
यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) अब स्टेशनों से गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा को भी बेहतर करने की तैयारी में है। इसके लिए निगम एप आधारित कार, ऑटो, बाइक और टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों को अपने नेटवर्क से जोड़ने की योजना बना रहा है। इस संबंध में कैब कंपनियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। एनएमआरसी प्रस्तावित एप पर मेट्रो टिकट और कार्ड रिचार्ज के साथ एप आधारित टैक्सी, कार और बाइक बुकिंग की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। ब्यूरो

एक्वा लाइन पर पहली बार 94 हजार के करीब पहुंची सवारी
एक्वा लाइन मेट्रो ने यात्री संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। बृहस्पतिवार 13 अगस्त को एनएमआरसी की एक्वा लाइन पर 93,887 यात्रियों ने सफर किया। यह अब तक एक दिन में दर्ज की गई सबसे अधिक यात्री संख्या है। इससे पहले एक्वा लाइन पर एक दिन में यात्रियों की संख्या आमतौर पर 70 से 71 हजार के आसपास रही थी। अधिकारियों के मुताबिक 15 अगस्त की छुट्टी के कारण बने लंबे वीकेंड और ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे आयोजन से भी यात्रियों की संख्या बढ़ी। 2019 में एक्वा लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद शुरुआती दौर में यात्री संख्या धीरे-धीरे बढ़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें