बीते दिनों मुझ पर हमला भी हुआ, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आजादी के 75 साल बाद भी हमें आरक्षण नहीं मिला है, जबकि संविधान हमें समानता का अधिकार देता है। अपने समुदाय को लोकसभा, विधानसभा व अन्य जगहों पर एक फीसदी आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर काम करने के लिए चुनाव में उतरे हैं।
आगे कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। किन्नर समुदाय भी अपने विकास के लिए उन्हीं के साथ मिलकर काम करना चाहता है।