नूरगंज कालोनी में ट्रांसफार्मर के तेल रिसाव के कारण लगी आग पड़ोस के मकान तक पहुंच गई और नसीमा उर्फ नन्हीं (72) आग की चपेट में आ गई।
गंभीर हालत में उसे दिल्ली जीटीबी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। आक्रोशित कालोनी के लोगों ने ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
नूरगंज कालोनी में चौधरी फतेह मोहम्मद परिवार सहित रहता है। वह मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है। उसके मकान से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सटा है। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे बाहर रखे ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव के कारण आग लग गई।
परिवार में चीख पुकार शोर सुनकर काॅलोनी के लोग जाग गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में घिरे परिवार ने पड़ोसी जमील की छत पर चढ़कर जान बचाई। हादसे के वक्त परिवार बेटे शरीफ, फरीद, पुत्रवधू आसमां, साहिस्ता, बच्चे लवीश, हीरा, शाद और गुलजार बाल बाल बचे गए।
हाई वोल्टेज से घरेलू उपकरण जले
बीचपट्टा कालोनी में हाई वोल्टेज से बृहस्पतिवार रात 12 घरों के लाखों की कीमत बिजली उपकरण जल गए। गुस्साए काॅलोनी के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीओ विनय कुमार का कहना है कि काॅलोनी के किसी व्यक्ति ने न्यूटल का तार हटाकर फेस में लगा दिया। वोल्टेज अधिक आने से बिजली के उपकरण फुंक गए।