कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख आनंद विहार से ट्रेनों का परिचालन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आनंद विहार स्टेशन पर रेलवे द्वारा तैयार कोविड केयर कोच को लगाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 16 जून से आनंद विहार स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी।
आनंद विहार-मुजफ्फरपुर (02558/02557), आनंद विहार-रक्सौल (05273/74), आनंद विहार-गाजिपुर सिटी (02220/02219) (02234/02233), आनंद विहार-बाल्मिकी नगर (04010/04009) ट्रेन 16 जून से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। ट्रेन के समय में भी परिवर्तन किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यात्रियों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।