फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: पूर्वांचल की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, वेटिंग तक 300 के पार...जानें दूसरे रूटों का हाल

Sun, 08 Oct 2023 08:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूर्व दिशा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में दीपावली व छठ को लेकर अधिक भीड़ है तो जम्मू कश्मीर की तरफ जाने वाली ट्रेन में दशहरा को लेकर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। ऐसी स्थिति में अब स्पेशल ट्रेनें और तत्काल टिकट ही एकमात्र सहारा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा, दीपावली और छठ त्योहार को लेकर अभी से ही पूरब की तरफ जाने वाली सभी नियमित ट्रेनें फुल हो गई हैं। कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट तक नहीं है। कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल भी रहा है तो वेटिंग 300 से अधिक है। छठ पर घर जाने वालों को किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पूर्व दिशा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में दीपावली व छठ को लेकर अधिक भीड़ है तो जम्मू कश्मीर की तरफ जाने वाली ट्रेन में दशहरा को लेकर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। ऐसी स्थिति में अब स्पेशल ट्रेनें और तत्काल टिकट ही एकमात्र सहारा है। 

विज्ञापन

दशहरा को लेकर पश्चिम बंगाल की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनें फुल हैं तो माता वैष्णो देवी कटरा की तरफ दिल्ली से आवागमन करने वाली ट्रेन अभी से ही फुल हो गई हैं। 14 से 19 अक्तूबर के बीच आरक्षित टिकट उपलब्ध नहीं है। झेलम एक्सप्रेस में 21 से 25 अक्तूबर के बीच वेटिंग टिकट 50 से अधिक है तो जम्मू मेल में 50 से 116 वेटिंग सभी श्रेणी वाली क्लास में है। इसके अलावा स्वराज एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, श्री शक्ति, जम्मू राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस में एक भी बर्थ खाली नहीं है। 
विज्ञापन

यही हाल मुजफ्परपुर, पटना, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, हाजीपुर समेत पूरब दिशा की तरफ जाने वाली ट्रेन में 10 नवंबर से 20 नवंबर तक सीटें खाली नहीं है। राजधानी हो या मेल एक्सप्रेस, स्लीपर क्लास हो या वातानुकूलित सभी में यात्रियों को प्रतीक्षा सूची का टिकट लेना मजबूरी है। राजेंद्र नगर तेजस एक्सप्रेस में जहां 300 वेटिंग है तो वहीं डिब्रूगढ़ राजधानी में 185 से अधिक। इसी तरह भागलपुर गरीब रथ में 15 नवंबर का वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 305 वेटिंग है और वातानुकूलित थ्री टीयर में 266 से अधिक वेटिंग है। पूर्वा एक्सप्रेस में 15 से 22 नवंबर के बीच चलने वाली किसी ट्रेन में आरक्षित बर्थ उपलब्ध नहीं है। यही हाल मगध, फरक्का, ब्रह्मपुत्र, सत्याग्रह, बापूधाम, सप्तक्रांति, वैशाली  एक्सप्रेस का है। दीपावली को लेकर भी इस दिशा की ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें