फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से दिल्ली आने वाले सावधान, रेलवे की एक गलती दे रही वारदात को दावत

Mon, 03 Sep 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rail - फोटो : rail
विज्ञापन

ट्रेन से दिल्ली आने वाले सावधान हो जाएं। दिल्ली के मुख्य स्टेशनों से पहले ट्रेनों की धीमी रफ्तार बदमाशों को यात्रियों से लूटपाट का मौका दे रही है। ऐसे ज्यादातर वारदात निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर हो रहे हैं। निजामुद्दीन इलाके में अगस्त माह में बदमाशों ने सीआर पार्क निवासी माला समंदर से उस समय बैग झपट लिया जब वह स्टेशन आने से पहले ट्रेन के गेट पर खड़ी हो गई थी।

विज्ञापन


इसी तरह, बदमाश ट्रेन में सवार मथुरा निवासी पार्वती देवी से खिड़की से हाथ डालकर उनका सोने का चेन झपट लिया था। एक अन्य घटना में पानीपत जा रहे धीरज कुमार से बदमाशों ने पुरानी दिल्ली व नरेला के बीच मोबाइल झपट लिया था।

रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि जीआरपी ने सब्जी मंडी इलाके में इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले नाबालिगों के गैंग का खुलासा किया है। साथ ही निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने उन जगहों को चिन्हित किया है जहां से बदमाश ट्रेन में सवार हो रहे हैं। पुलिस टीम अब ओखला, शाहदरा के अलावा सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झपटमारी के दौरान जा चुकी है महिला की जान 

- फोटो : getty images
पिछले वर्ष राजस्थान की रहने वाली महिला सुधीर उर्फ पिंकी अपने बेटे गौरव के साथ दिल्ली आ रही थी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आने से पहले पुल मिठाई के पास दोनों मां-बेटे सामान लेकर गेट पर आ गए। ट्रेन की रफ्तार कम थी तभी नीचे खड़े बदमाश ने पिंकी से बैग छीनने की कोशिश की। इससे असंतुलित होकर महिला ट्रेन के नीचे आ गयी और उसकी मौत हो गयी।  

रेलवे ट्रैक के पास की झुग्गी बन रही मुसीबत 
राजधानी में ट्रैक के पास बनी झुग्गियां पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। ट्रेन में होने वाली ज्यादातर लूटपाट की घटना इन झुग्गियों के आसपास होती है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए एक बदमाश ने खुलासा किया था कि छोटे स्टेशनों के पास स्थित झुग्गी के पास ट्रेन की रफ्तार कम होने के बाद वह उसपर चढ़कर वारदात को अंजाम देते हैं। बदमाश शकूरबस्ती, निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, शाहदरा व अन्य जगहों पर ट्रेन की रफ्तार कम होने के बाद वारदात को अंजाम दे रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें