स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े। गुरुवार यानी कल 15 अगस्त के दिन लाल किला क्षेत्र के आसपास आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।
निम्नलिखित सड़कें 15:08:2024 को पातः 4:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगी तथा केवल लेबल लगे वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।
जी.टी. रोड/आईएसबीटी कश्मीरी गेट पुल-
कौड़िया पुल/लाल किला/पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली बसें बाया आईएसबीटी पुल (युधिष्ठिर सेतु) से चलेंगी ओर बुलेवार्ड रोड-मोरी गेट यू-टर्न के पास समाप्त होंगी। आईएसबीटी पुल (युधिष्ठिर सेतु) के लिए मोरी गेट 'यू' टर्न से 'यू' टर्न लेने के बाद बाया बुलेवार्ड रोड से वापसी मार्ग लेंगी। नई दिल्ली/ कनॉट प्लेस / केन्द्रीय सचिवालय के लिए जाने वाली बसें नए आईएसबीटी पुल-बुलेवार्ड रोड-रानी झांसी पलाईओवर-रानी झांसी रोड मंदिर मार्ग-पेशवा रोड-गोल मार्केट और शिवाजी स्टेडियम टर्मिनल / केन्द्रीय सचिवालय टर्मिनल के रास्ते चलेंगी।