फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शहर की सड़कों व चौक-चौराहों पर जाम दूर करने में जुटे यातायात पुलिस और जीएमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


-कई चौक-चौराहों पर सुधार करने के लिए जीएमडीए कर रहा काम
-चौक-चौराहों पर स्लिप रोड व अन्य कार्य कराने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस और जीएमडीए सड़कों व मुख्य चौक-चौराहों पर जाम की समस्या को खत्म करने में जुटे हैं। जिन चौक-चौराहों पर यातायात जाम लगने की समस्याएं हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि स्थायी समाधान कराकर जाम मुक्त चौक बनाया जा सके। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए जीएमडीए द्वारा स्लिप रोड का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण सहित अन्य जरूरी बुनियादी सुधार किए जा रहे हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) उन मुख्य चौराहों की पहचान कर रहा है, जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है और वहां इंजीनियरिंग स्तर पर बदलाव (जैसे कि यू-टर्न बनाना या रोटरी का साइज बदलना) किए जा रहे हैं। कई चौराहों के पास उपलब्ध खाली जमीन का उपयोग करके स्लिप रोड बनाने की प्लानिंग की जा रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है, ताकि वाहनों का संचालन प्रभावित न हो। जीएमडीए द्वारा सेक्टर-30, 31, 32, 38, 39, 40 और 41 में विभिन्न आइलैंड को भी हरा-भरा किया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 1.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, विभिन्न चौक-चौराहों पर पीक ऑवर्स में लगने वाले जाम से निपटने के लिए ब्लैक स्पॉट और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
यातायात जंक्शनों में किया जाएगा सुधार : जीएमडीए द्वारा सेक्टर-1 और 57 के बीच 19 व्यस्त यातायात जंक्शनों को बेहतर बनाने का काम कर रही है, ताकि वाहनों की आवाजाही आसान हो और जाम न लग सके। यातायात जंक्शन को बेहतर बनाने के काम में स्लिप लेन को बढ़ाना व ठीक करना, फ्री-लेफ्ट मूवमेंट को आसान बनाना, यू-टर्न बनाना और सड़क की उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए मीडियन की लंबाई में बदलाव करना शामिल होगा।
विज्ञापन

इन चौक पर होंगे सुधार : जीएमडीए द्वारा सेक्टर 48/49, साउथ सिटी-2, सेक्टर-40/45 साइबर पार्क, सेक्टर-4/5 चौक, रेजांगला चौक, मेफील्ड गार्डन के पास मॉडर्न बाजार, सेक्टर-22 में ताऊ देवीलाल पार्क के सामने, सेक्टर रोड-72ए और सेक्टर-33, आर्केडिया मॉल रेडलाइट, सेक्टर-9 चौक, सेक्टर-4/7 चौक, दौलताबाद फ्लाईओवर, मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-41/45 रेड लाइट, बख्तावर चौक, यूनीटेक साइबर पार्क, घाटा पावर हाउस, कौशल चौक शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्लिप रोड बनाने के साथ ही अन्य सुधार किए जा रहे हैं, ताकि चौक-चौराहों व सड़कों पर जाम की समस्या का समाधान किया जा सके। चौक-चौराहों की मॉनिटरिंग व सर्वे करके सुधार के बेहतर विकल्प तलाशे जा रहे हैं। - नेहा शर्मा, प्रवक्ता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें