फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से बचना है तो जरूर पढ़िए ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसके चलते राजधानी में कुछ मार्ग बंद रहेंगे जबकि कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बॉर्डर पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की विशेष जांच की जाएगी।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक )अनिल शुक्ला के अनुसार, सुबह 5 से 9 बजे तक दिल्ली गेट से छात्रा मार्ग तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ देहली से लोथियन रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग, फाउंटेन से रेड फोर्ड चौक तक चांदनी चौक, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक न्यू दरियागंज रोड और एस्प्लेडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक लिंक रोड पर केवल लेबल लगे वाहन की जा सकेंगे।

आम वाहन चालक तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर आने से बचें। लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख मार्ग व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगेंगे।
विज्ञापन

साउथ से नार्थ ऐसे जाएं

-अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मटर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड होकर नार्थ दिल्ली से गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

- कनॉट प्लेस पहुंचकर मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर नार्थ दिल्ली में अपने स्थान या आगे तक पहुंच सकते हैं।

- निजामुद्दीन ब्रिज पहुंचकर मार्जिनल बंद रोड, जीटी रोड और आईएसबीटी होकर नार्थ दिल्ली जा सकते हैं।

व्यावसायिक वाहनों पर रोक

सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन ब्रिज से वजीराबाद ब्रिज तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सुबह 5 से 9 बजे तक अंतरराज्यीय बसों को भी आईएसबीटी से सराय काले खां तक आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

बस चालक जीटी रोड, वजीराबाद रोड और एनएच-24 का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, डीटीसी समेत अन्य सिटी बसों को सुबह 5 से 9 बजे तक हनुमान सेतु से भैरो रोड टी प्वाइंट के बीच चलने पर पाबंदी रहेगी। लालकिला, जामा मस्जिद व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसें पहले ही रोक दी जाएंगी।

दक्षिण व पश्चिमी दिल्ली लालकिला की तरफ जाने वाली बसें जेएलएन मार्ग पर रामलीला ग्राउंड की विपरीत दिशा में खत्म होंगी। उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आकर लालकिला जाने वाली बसें मोरी गेट और तीस हजारी पर खत्म होंगी।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसे जाएं

दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी मार्ग, पुल डुफरिन, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोग रिंग रोड, केला घाट रोड, जोरावर सिंह मार्ग, मोरी गेट, पुल डुफरिन और एसपी मुखर्जी मार्ग होकर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहीं भी कोई पाबंदी नहीं है।

आईएसबीटी ऐसे जाएं

नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, रानी झांसी रोड और बुलेवर्ड रोड होकर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें