फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खोलने की तैयारी में व्यापारी, सीटीआई ने 100 संगठनों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस

Sat, 16 May 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • व्यापारियों के एक संगठन ने दावा किया है कि सभी व्यापारी बाजार खोलने के पक्ष में हैं
  • हालांकि होलसेल बाजार ऑड-ईवन के फॉर्मूले पर खोलना चाह रहे हैं
  • व्यापारियों का जोर रिटेल बाजार रोज खोलने पर
विज्ञापन
delhi market - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद व्यापारी बाजार खोलने की तैयारी में हैं। व्यापारियों के एक संगठन ने दावा किया है कि सभी व्यापारी बाजार खोलने के पक्ष में हैं। हालांकि होलसेल बाजार ऑड-ईवन के फॉर्मूले पर खोलना चाह रहे हैं। रिटेल बाजार रोज खोलने पर व्यापारियों का जोर है।

विज्ञापन


चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बैठक की। सीटीआई ने दावा किया कि बैठक में 100 व्यापारिक संगठनों ने बाजार खोलने को लेकर सुझाव दिए। कई व्यापारी तो बाजार को खोलने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसमें रिटेल एवं होलसेल दोनों तरह के व्यापारी शामिल हैं।

सीटीआई के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में 90 प्रतिशत व्यापारियों का कहना था कि अगर सरकार होलसेल व बड़े बाजारों में ऑड-ईवन लागू करती है तो वे उसका समर्थन करेंगे, लेकिन रिटेल बाजारों में ऑड-ईवन लागू नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


खान मार्केट के अध्यक्ष संजीव मेहरा, कनॉट प्लेस के अध्यक्ष अतुल भार्गव, साउथ एक्स मार्केट के अध्यक्ष विजय कुमार, लाजपत नगर मार्केट के अध्यक्ष कुलदीप अरोड़ा ने कहा कि रिटेल बाजार में ऑड-ईवन लागू नहीं होना चाहिए।

होलसेल बाजार कश्मीरी गेट के अध्यक्ष विष्णु भार्गव, भागीरथ प्लेस के जगदीश मित्तल, चांदनी चौक किनारी बाजार के आलोक गुप्ता, चावड़ी बाजार के वीरेंद्र कुमार और गांधी नगर के राजू ने बैठक में कहा कि ऑड-ईवन बेहतर फॉर्मूला है। ज्यादातर व्यापारिक संस्थाओं का कहना था कि दिल्ली में बाजारों को खोलना चाहिए। तर्क दिया कि अगर बाजार नहीं खुले तो आर्थिक नुकसान तो होगा ही, साथ ही मजदूर भी तेजी से पलायन कर जाएंगे।

सीटीआई के महासचिव रमेश आहुजा का कहना था कि मास्क पहनने, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मेट्रो भी चालू करने की सिफारिश व्यापारियों ने की। कुछ व्यापारियों का यह भी मत था कि सप्ताह में 3 या 4 दिन ही दुकानें खुलें और बाजारों का समय भी अलग-अलग हो।

ये एसोसिएशन हुए शामिल
चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, चावड़ी बाजार, नया बाजार, खारी बावली, सदर बाजार, कमला नगर, खान मार्केट, कनॉट प्लेस, नेहरू प्लेस, सरोजिनी नगर, साउथ एक्स, कीर्ति नगर, गांधी नगर, शाहदरा, मायापुरी और लाजपत नगर समेत कई एसोसिएशन ने बैठक में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें