फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में आए लुटेरों ने व्यापारी को लूटा

Sun, 26 Jan 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में गनप्वाइंट पर स्टेशनरी व्यापारी और एक मीडियाकर्मी को लूट लिया। पहली वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने हुई जबकि वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर वारदात हुई। पुलिस ने दोनों मामलों की शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-6 रामप्रस्थ ग्रीन निवासी अशोक गुप्ता स्टेशनरी और प्रिंटिंग का व्यवसाय करते हैं। शनिवार रात साढ़े आठ बजे वे वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में बेटी के आने का इंतजार कर रहे थे। तभी ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में एक युवक आया और उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी।

दूसरा बदमाश दूसरी ओर का दरवाजा खोलकर कार में आ बैठा। युवक ने उनसे चेन, अंगूठी और करीब 12 हजार की नगदी निकलवा ली। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश कंट्री इन होटल की ओर भाग निकले। करीब एक घंटे बाद साढ़े नौ बजे दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन निवासी मीडियाकर्मी ज्ञानेश श्रीवास्तव वैशाली के अंसल प्लाजा मॉल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


डाबर तिराहे से थोड़ा आगे वे कार रोककर मोबाइल पर पत्नी से बात करने लगे। तभी बाइकसवार बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। दूसरी ओर से से बदमाश गाड़ी में घुस आया और नगदी,चेन, अंगूठी उतरवा ली। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।

अशोक गुप्ता और ज्ञानेश दोनों ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें