नोएडा पुष्प प्रदर्शनी (बसंत उत्सव) आगामी 21 से 23 फरवरी के बीच नोएडा स्टेडियम में होगा। इस बार शो में कई ऐसी वैराइटी के फूलों के दिखने की उम्मीद है, जो आमतौर पर काफी दुर्लभ माने जाते हैं।
लेकिन इस बार फ्लावर शो कंप्टीशन में कई प्रतिभागियों ने दावा किया है कि उनके फ्लावर्स बाकी कंटेस्टेंट के छक्के छुड़ा देंगे।
ऐसे में इस बार का फ्लावर शो काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है।तीन दिवसीय इस उत्सव में फूलों से प्रेम करने वाले देश के कोने-कोने से प्रतिभागी शामिल होते हैं और फूलों से ही जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी लेते हैं।