फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर : पशमीना शॉल पर जरी की कढ़ाई संग खादी की जुराबें

Sun, 20 Nov 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खादी पवेलियन में सूट, साड़ी, जैकेट, वूलन आइटम पर 20 फीसदी तक छूट
विज्ञापन
trade fair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेड फेयर के खादी पवेलियन में शनिवार को दर्शकों की सबसे अधिक भीड़ रही। यहां साड़ियों, सूट, जैकेट आदि पर 20 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पवेलियन में सबसे अधिक क्रेज सेल्फी विद गांधी का है। इसके अलावा लोग चरखे पर सूत कातने, धागा बनने से लेकर साड़ी व कपड़ा बनाना का लाइव डेमो देख रहे हैं।
विज्ञापन


खादी विभाग ने यहां विचार डिजाइनर वेयर उतारा है, जिसे रितू बेरी ने डिजाइन किया है। खादी पवेलियन के अधिकारी रवि कौशिक ने बताया कि नोटबंदी का थोड़ा असर तो है, लेकिन आम मेले के पहले दिन ग्राहकों की भीड़ ने दुकानदारों के चेहरे पर रौनक ला दी है।

खादी ग्रामोद्योग पवेलियन में दर्शकों को सूट, साड़ी, चप्पल, जैकेट, खाने-पीने, हर्बल कॉस्मेटिक समेत डेकोरेशन का सामान भी मिल रहा है। यहां पर पशमीना शॉल है, जिस पर जरी की कढ़ाई की गई हैै। इस शाल की कीमत पचास हजार रुपये है। वहीं, अजमेर के एक्यूप्रेशर व आहार विशेषज्ञ एलएस भाटिया सात अनाज का आटा लेकर आए हैं, जो फाइबर से भरपूर है। डायबिटीज मरीजों के लिए खास विजयसार लकड़ी के टुकड़े भी रखे गए हैं।
विज्ञापन


खादी ग्रामोद्योग प्रबंधन का दावा है कि  इस विजयसार लकड़ी का प्रयोग मरीजों में शुगर नियंत्रण में मदद करती है। इसके टुकड़ों को कांच के गिलास में रात भर भिगोकर रखें और सुबह उसका पानी खाली पेट पी लें। यह मधुमेह ही नहीं, बल्कि रक्त को भी शुद्ध करता है, इससे त्वचा में चमक आती है। छोटा सा विजयसार का टुकड़ा 125 रुपये का है, जिसे आप करीब दस से पंद्रह दिन प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

मोलभाव करना न भूलें  

Trade Fair in Delhi - फोटो : अमर उजाला
मोलभाव करना न भूलें  
दर्शकों को सलाह दी जाती है कि इंटरनेशनल समेत किसी भी अन्य पवेलियन में सामान खरीद रहे हैं तो मोलभाव करना न भूलें। क्योंकि अधिकतर स्टॉल पर ग्राहक के मोलभाव करने पर दाम कम किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि पवेलियन में विदेशी स्टॉल देखकर सामान न खरीदें, बल्कि प्रोडक्ट का मैन्युफैक्चरिंग टैग अवश्य देखें। क्योंकि कई स्टॉल पर विदेशी के नाम पर ग्राहकों को देसी माल भी बेचा जा रहा है। 

इजिप्ट का पिरामिड संग हुक्का बार है खास 
हॉल नंबर 18 में इजिप्ट (मिस्र) स्टॉल पर आना न भूलें। क्योंकि यहां लकड़ी पर सीपी का कटवर्क वाला होम डेकोरेशन आइटम पांच से एक लाख रुपये के बीच उपलब्ध है। जबकि पीतल व तांबे पर सिल्वर परत वाला पिरामिड तीन सौ से ढाई हजार रुपये, ग्लास से निर्मित हुक्का बार पांच सौ से पांच हजार रुपये में उपलब्ध है। आप यहां ऊंट के लेदर से तैयार बॉक्स, टेबल स्पेशल डिजाइन में 15 सौ में खरीद सकेंगे। इसके अलावा कुरान की आयत भी खास है, जो तीन हजार रुपये से शुरू होती है। 

दक्षिणी राज्य पवेलियन में मसालों का तड़का 
केरल, तमिलनाडू़, आंध्र प्रदेश, तेलगांना, कर्नाटक आदि राज्यों के पवेलियन में कटहल, नारियल, केला, अंजीर आदि का हलवा मिल रहा है। इसके अलावा नारियल तेल, लौंग, इलायची, हलदी, जीरा, काजू, काली मिर्च, जायफल, तेज पत्ता, कड़ी पत्ता समेत अन्य पारंपरिक भारतीय मसाले भी बिक रहे हैं। इसलिए यदि घूमने आएं तो देखना न भूलें। मसाले के पैकेट की कीमत 50 रुपये से शुरू होती है।

पंजाब की जूती, हिमाचल का जूस भी खास
पंजाब पवेलियन में पंजाबी जूती, सूट व वेरका की लस्सी तो हिमाचल पवेलियन में कुल्लू शॉल, सेब का जूस, हरियाणा की रेवड़ी व जलेबी का जायका, राजस्थान में कचौड़ी, उत्तराखंड में घराट का मक्की, गेहूं व चावल का आटा, सूखी अरबी, बडियां, जम्मू कश्मीर में कहवा व ड्राई फ्रूट खास है। 

जेबकतरों से रहें सावधान 
मेले में घूमने आ रहे हैं तो अपना पर्स, मोबाइल समेत खरीदा गया सामान संभालकर रखें। भीड़ का फायदा उठाने में पुरुष ही नहीं महिला जेबकतरी भी सक्रिय होती हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों के जेब में अपना मोबाइल नंबर की स्लिप अवश्य डालें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें