दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'नोटबंदी' के मामले पर बीबीसी हिंदी से ख़ास मुलाक़ात की, लेकिन कुछ सवालों को लेकर केजरीवाल काफ़ी नाराज़ हो गए।
इनके जवाब के तौर पर केजरीवाल ने कहा कि वे पीएम मोदी के इस फ़ैसले के ख़िलाफ हैं। इससे देश की जनता को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं।
केजरीवाल ने कहा, "मुझे नरेंद्र मोदी और उनके फ़ैसले से सख़्त नफ़रत है। यह सरकार आम आदमी की जेब से करीब ग्यारह लाख़ करोड़ रुपये निकलवाकर, उन्हें बैंकों में जमा करवाना चाहती है। ताकि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों का लोन माफ़ किया जा सके।"