फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार व कर विभाग के छापे के बाद ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Sun, 04 Aug 2019 07:56 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के व्यापार व कर विभाग के छापे के बाद ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को छापे के दौरान टीम ने दस्तावेजों का पेटी व बंडलों में रखे माल का मिलान किया है। गोदामों में मौजूद पेटियों को तोड़कर व बंडलों को फाड़कर उसमें रखे सामान का दस्तावेज से मिलान किया। 
विज्ञापन


यह भी देखा जा रहा है कि रसीद में जो सामान दर्ज है, वही है या नहीं। टैक्स भुगतान की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों और मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। 

इसको लेकर दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्टर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि ट्रांसपोर्टर न तो जीएसटी लेता है और न ही जमा कराता है। उसका काम तो सिर्फ व्यापारियों के माल को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाना है। 
विज्ञापन


दस्तावेज के आधार पर माल बुक कर उसे आगे भेज देते हैं। ट्रांसपोर्टर्स जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री व कर विभाग के आयुक्त से मिलेंगे व अपना पक्ष रखेंगे। 
 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने कुतुब रोड, कमला मार्केट, नया बाजार के साथ ही संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, गांधी नगर, अलीपुर, स्वरूप नगर आदि में छापा मारा था। 

18 ठिकानों व गोदामों में अनियमितता मिली। हालांकि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं कर विभाग की 41 टीम में 140 कर अधिकारियों ने 21 ट्रांसपोर्टरों के 41 गोदामों और ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें भारी संख्या में टैक्स चोरी के मामले सामने आए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें