फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट की चोट: टूर एंड ट्रेवल कंपनियों ने खड़ी की गाड़ियां, 60 फीसदी टूर पैकेज हुए रद्द

Sat, 12 Nov 2016 12:05 AM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने का असर टूर एंड ट्रेवल कंपनियाें पर भी पड़ा है। कंपनियों का कहना है कि शहर के करीब 60 प्रतिशत टूर पैकेज को रद्द करना पड़ा है। सिर्फ पैकेज बुकिंग कराने वाले ही नहीं हम भी लोगों से पैकेज रद्द करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन


टूर के दौरान जरूरत पड़ने पर नगदी से ही डीजल और पेट्रोल भरवाते हैं। इतने डेबिट कार्ड नहीं हैं कि सभी ड्राइवर को दे सकें। नोएडा बस एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी और टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालक कौशल अग्रवाल ने बताया कि उनकी 20 बसें और गाड़ियां चलती हैं।

ये बसें शिमला, मनाली, समेत अन्य जगहों पर पैकेज बुक कराने वाले लोगों को ले जाती है। टूर लंबा होने से रास्ते में बसों या गाड़ियों में पेट्रोल या डीजल भरवाना पड़ता है। इतने 100 के नोट भी नहीं हैं कि गाड़ियों में पेट्रोल भरवा पाएं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

60 प्रतिशत टूर पैकेज रद्द

- फोटो : अमर उजाला
कार्ड भी इतने नहीं हैं कि पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए सभी ड्राइवर को दें सकें। ऐसे में हमने 60 प्रतिशत टूर पैकेज रद्द कर दिए हैं। सेक्टर-18 स्थित टूर एंड ट्रेवल कंपनी चलाने वाले सुमित रावत ने बताया कि आधी से भी ज्यादा बुकिंग कैंसल हो गई हैं।

अगर एक दो दिनों में नए नोट नहीं मिले तो बुकिंग रद्द होने का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। इससे हम लोगों को नुकसान हुआ है। वहीं, टूर एंड ट्रेवल कंपनियों और बुकिंग कराने वाले लोगों की दिक्कतों को देखते हुए होटल वाले भी बुकिंग का पैसा वापस दे रहे हैं। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पूरा पैसा लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें