फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000/500 के पुराने नोट बदलने के लिए आरबीआई की गाइडलाइंस में सामने आई एक तकनीकी खामी

Sat, 12 Nov 2016 12:01 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा

सार

डाकघर ने भुगता तकनीकी खामी का खामियाजा
-पैसे के लिए तरसते रहे देशभर के डाकघर
-लोग पैसे बदलने के लिए लगाते रहे डाकघर का चक्कर
-
-दस हजार रूपए के दायरे में डाकघर को ला रहे थे बैंक
-शुक्रवार शाम को हुई तकनीकी खामी दूर
 
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को देश के निवासियों को संबोधित करते हुए बैंकों के अलावा डाकघरों से 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने का मौका देने की घोषणा की थी। इसके बाद 10 नवंबर से देशभर के लोग बैंकों के अलावा डाकघरों की ओर नोट बदलने को दौड़ पड़े। बैंकों में तो उन्हें नोट बदलने की सुविधा मिल गई। लेकिन डाकघर ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तकनीकी वजह से बैंकों से पैसे नहीं मिलने की बात बताई गई। इस वजह से नोट बदलने की सुविधा भी आम लोगों को नहीं मिल पाई। नोट नहीं बदल पाने से लोग निराश हो उठे और डाकघरों की क्रेडिट पर भी सवाल उठाए गए।

बृहस्पतिवार को डाकघर के अधिकारी बैंकों का चक्कर लगाते रहे। लेकिन उन्हें तकनीकी वजह से पैसा नहीं मिलने की बात बताई गई। शुक्रवार को भी यह दौड़ लगती रही। यहां पता चला कि आरबीआई की गाइडलाइंस में एक दिन में दस हजार रूपए से ज्यादा पेमेंट नहीं करने का साफ निर्देश था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने खड़े कर दिए हाथ

- फोटो : demo pic
लेकिन गाइडलाइंस मेें किसी सरकारी एजेंसी को कितना पेमेंट करना है या कैसे करना है इसका ब्यौरा नहीं दिया गया था। इस वजह से बैंक अधिकारियों ने पैसे देने से हाथ खड़े कर दिए।

इसके बाद डाक अधिकारियों ने आरबीआई को ईमेल से इस तकनीकी खामी की जानकारी दी। यही नहीं संबंधित बैंक ने भी इस मामले में आरबीआई को ईमेल कर उनसे पूछा कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक यह नूरा कुश्ती चलती रही।

इसके बाद आरबीआई की ओर इस तरह की तकनीकी खामी को दूर करते हुए बैंक को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद ही बैंकों ने डाकघरों को उनकी मांग और नियम के मुताबिक पैसे रिलीज किए। हालांकि तब तक शुक्रवार का पूरा दिन बीत चुका था। लिहाजा नोएडा के लोगों को अब शनिवार को ही डाकघर से नोट के बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को खुलेंगे नोएडा के डाकघर

- फोटो : फाइल
डाकघर अधिकारियों के मुताबिक अब नोएडा के डाकघरों के पास भी पुराने नोट बदलने के लिए फंड आ चुका है। लिहाजा इनको ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के लिए रविवार को भी डाकघर खोले जाएंगे। यहां जरूरत के मुताबिक दो काउंटर खोले जांएगे।

आज डाकघरों में बदले जा सकेंगे नोट
तकनीकी खामी की वजह से डाकघर को बैंकों से नोट रिलीज नहीं हो पा रहा था। अब आरबीआई की ओर से तकनीकी खामी को दूर कर ली गई है। लिहाजा नोएडा के लोग शनिवार को डाकघर से पुराने नोट बदल सकते हैं।-प्रियंका मिश्रा, प्रवर डाक अधीक्षक, गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें