फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Flu: दिल्ली के बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण, पढ़ें लक्षण और डॉक्टरों की सलाह; ताकि सुरक्षित रहे आपका लाल

Sat, 03 Sep 2022 07:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के त्वचा रोग विभाग के डॉ. भावुक धीर का कहना है कि ओपीडी में 100 बच्चे देखने पर उनमें से तीन से चार बच्चे इस बीमारी से संक्रमित पाए जाते हैं।
विज्ञापन
टोमैटो फ्लू से संक्रमित होने पर बच्चों के शरीर पर टमाटर की तरह से लाल रंग के दाने हो जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बच्चों में टोमैटो (हैंड फुट और माऊथ डिसीज, एचएफएमडी) के संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग, आरएमएल सहित अन्य अस्पतालों में टोमैटो फ्लू के संक्रमण के साथ बच्चे पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

 

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के त्वचा रोग विभाग के डॉ. भावुक धीर का कहना है कि ओपीडी में 100 बच्चे देखने पर उनमें से तीन से चार बच्चे इस बीमारी से संक्रमित पाए जाते हैं। उनका कहना है कि ये घबराने वाली बात नहीं है। इस बीमारी से पीड़ित 95 फीसदी से अधिक बच्चे घर पर ही ठीक हो सकते हैं। सप्ताहभर में शरीर पर पड़ने वाले लाल रंग के दाने भी खत्म हो जाते हैं। बता दें कि इस बीमारी के लक्षण दिखने के बाद दिल्ली में कई स्कूलों को बंद किया गया था। 
 
विज्ञापन

यह हैं टोमैटो फ्लू के लक्षण
बुखार, थकान, त्वचा पर मुख्य रूप से हाथ, पैर, घुटने और नितंब पर लाल छाले। त्वचा पर ये घाव अत्यधिक संक्रामक होते हैं और इन्हें खरोंचना नहीं चाहिए। मुंह के तालू पर छाले हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लक्षण दिखने पर बच्चों को सात दिनों तक क्वारंटीन कर देना चाहिए। कुछ मामले में बच्चे को चिड़चिड़ापन और डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें