दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर एलएलबी में एक वर्ष में फेल भी हुए थे। दिल्ली पुलिस को मुंगेर स्थित वीएनएसएल कॉलेज और भागलपुर स्थित तिलका मांझी यूनिवर्सिटी से मिले रिकार्ड से इसका खुलासा हुआ है।
पूर्व कानून मंत्री 1997-98 में एलएलबी में फेल हुए थे। हालांकि 1998-99 का जो रिकॉर्ड है उस वर्ष में जितेंद्र तोमर पास दिखाए गए हैं। दिल्ली पुलिस कॉलेज व यूनिवर्सिटी से पूरे रिकॉर्ड को लेकर शुक्रवार शाम को दिल्ली लौट आई।
गौरतलब है कि दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाह के नेतृत्व में भारी भरकम टीम सोमवार को मुंगेर व भागलपुर गई थी।
दिल्ली पुलिस ने वहां जो रिकॉर्ड खंगाला है उसमें पूर्व कानून मंत्री का दाखिला रजिस्टर में नाम और तीनों वर्ष के अंक मिले हैं।