फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल मांगने पर युवकों ने कर्मियों को पीटा

Sun, 07 Feb 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग गांव नूनेरा के पास स्थित टोल पर टोल कर्मियों को स्कार्पियो व स्विफ्ट कार सवार युवकों से टोल मांगना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


टोल मांगने पर युवकों ने टोलकर्मियों को जमकर पीटा व बिना टोल दिए ही वहां से चले गए। इससे दो दिन पहले भी डंपर में सवार लोगों ने टोलकमिर्यों से मारपीट की थी। इस मामले में सोहना पुलिस को शिकायत दी गई है।

गांव नूनेरा के पास बने टोल पर एक स्कार्पियों व स्विफ्ट कार में सवार युवक पहुंचेद। टोलकर्मियों ने जब उनसे टोल मांगा तो युवकों ने टोल कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस झगडे़ में टोलकर्मी जमील, पूरन व वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल टैक्स मैनेजर बनवारी लाल ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी युवक की पहचान हुई है, जिसका नाम कुलदीप निवासी गांव जौहलाका बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टोल टैक्स बूथ पर लगे सीसीटीवी की फुटेज मंगवाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें