फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आज हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन जाएगी वंदे भारत, कल भोपाल से पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी

Sun, 02 Apr 2023 04:19 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मार्ग में यह ट्रेन आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना स्टेशन पर ठहरेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 02071 रानी कमलापति से नई दिल्ली के लिए रवाना की गई है। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान माह में रेलवे ने नई वंदे भारत ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नियमित रूप से रविवार से हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। शनिवार को छोड़कर ट्रेन (20172 /20171 ) सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह पहली वंदे भारत ट्रेन है जो आगरा से दिल्ली के बीच 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:40 बजे चलेगी और रानी कमलापति स्टेशन रात 10:10 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन कमलापति स्टेशन से सुबह 5:40 बजे चलेगी और निजामुद्दीन स्टेशन दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी। 

 

मार्ग में यह ट्रेन आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना स्टेशन पर ठहरेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 02071 रानी कमलापति से नई दिल्ली के लिए रवाना की गई है। इसके अलावा रेलवे ने निर्णय लिया है कि जल्द ही दिल्ली-अजमेर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इसी तरह तिरूपति-सिकंदराबाद और चैन्नई-कोयंबटूर के बीच 15वीं वंदे भारत ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें