फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मनचाहे नंबर पाने का मौका, वीआईपी नंबर की बुकिंग होगी ऑनलाइन

Tue, 17 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा परिवहन विभाग में मंगलवार से वाहन मालिकों को आकर्षक नंबर पाने का मौका मिलेगा। वीआईपी नंबर पाने के लिए लोगों को ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प मिलेगा।  मंगलवार से प्राइवेट वाहनों के लिए बीएफ सीरीज की बुकिंग शुरू होगी। वहीं, वीआईपी नंबर पाने के लिए आवेदक बुधवार सुबह दस बजे सेऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, वाहनों के आकर्षक नंबरों के लिए उत्तर प्रदेश विशेषकर नोएडा में जबरदस्त मांग रहती है। महंगी कारों का शौक रखने वाले मनचाहे नंबर पाने के लिए मोटी रकम खर्च करते हैं। बावजूद इसके ऐसे नंबरों के लिए लोग ऊंची सिफारिशें भी लगवाते हैं।

नोएडा में महंगी कारों पर आकर्षक नंबरों के क्रेज का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बीते करीब पांच साल में ऐसे नंबरों से करोड़ों रुपये का राजस्व विभाग को मिला है। मंगलवार से बीएफ सीरीज की 9999 नंबर जारी किए जाएंगे। इसके लिए विभाग में एक बार फिर से फैंसी नंबरों की दौड़ शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें