मौसम में एकाएक बदलाव आना शुरू हो गया है। फरवरी की शुरुआत ही तेज गर्मी हुई। दिन में तेज धूप रहने से लोगों
को पसीना-पसीना होना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार-सोमवार को दिल्ली-एनसीआर सहित कुछ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इसके बाद भी तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है।
इस बार सर्दी का मौसम गड़बड़ा गया है। दिसंबर-जनवरी के बाद अब फरवरी में भी सर्दी नहीं पड़ रही है। जनवरी में केवल 10 दिन ही लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।
फरवरी के पहले सप्ताह में ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को तापमान बहुत ज्यादा नहीं रहा, लेकिन लोगों को तेज धूप से पसीना-पसीना होना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों पर रविवार को विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती र्है।
इसका असर रविवार को एनसीआर सहित मैदानी क्षेत्रों में भी आ सकता है। रविवार दोपहर तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
शाम को बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इससे सर्दी वापस लौटने की उम्मीद कम है।
...