फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार कटा चालान तो समझो डीएल गया

Sat, 06 Feb 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेड लाइट जंप करने, रैश ड्राइविंग, शराब पीकर और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना अब और भी भारी पड़ने वाला है। इन मदों में चालान होने पर पहली बार में तीन महीने के लिए डीएल सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी बार पकड़े जाने पर डीएल कैंसल किया जाएगा। कोर्ट के आदेश का ट्रैफिक पुलिस ने अनुपालन शुरू कर दिया है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने 50 चालान काटे, जिन्हें आरटीओ को भेज दिया गया।

आरटीओ उनके सस्पेंड करने की कार्रवाई करेगा। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैफिक रूल्स फॉलो न करने वालों से अब सख्ती से निबटा जाएगा।

न सिर्फ चालान काटा जाएगा, बल्कि अब उन पर डीएल सस्पेंड करने और दोबारा गलती दोहराने पर डीएल कैंसल करने की कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद में इसकी शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह कोर्ट का आदेश है, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस चालान को आरटीओ भेजेगी, आरटीओ से उस पर एक्शन किया जाएगा। शनिवार को इन चारों मदों में करीब 50 चालान किए गए, जिन्हें आरटीओ ऑफिस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें