पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पुलिस व एटीएस होटल, गेस्टहाउसों, स्कूलों व मॉल्स आदि में निरीक्षण व मॉक ड्रिल कर रही है। साथ ही होटल मालिकों को भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसके बावजूद बुधवार को तीन युवक एक छात्रा को गाजियाबाद से जबरन कार में डालकर नोएडा लाए और एक होटल में गैंगरेप किया। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के चलते शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां एटीएस के 60 कमांडो की पूरी टीम व नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चला रखा है।