फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी रैली की तैयारी में पार्टी ने लगाया पूरा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नए मुख्यमंत्रियों के अभिनंदन के लिए शनिवार को आयोजित होने वाली रैली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज जुटी हुई है।
विज्ञापन


रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जहां विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं आयोजन स्थल पर भी कई इंतजाम किए जा रहे हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में डॉक्टरों की टीम भी तैनात होगी। दरअसल, ठंड व भीड़ को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने डॉक्टरों की टीम को तैनात रहने को कहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार 20-25 डॉक्टरों की टीम रैली स्थल पर तैनात रहेगी। मौसम का यही हाल रहा तो पंडाल में जगह-जगह हीटर भी लगाएं जाएंगे।

उधर, रैली स्थल का जायजा लेने बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई पदाधिकारी पहुंचे। हर विधानसभा से 15-20 बस लाने को कहा गया है। इसके साथ ही हर विधानसभा में कम से कम 20 हजार पंफलेट बंटवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी पूरी रैली

सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी पूरी रैली

सुरक्षा को ध्यान में रख रैली स्थल पर चाक-चौबंद इंतजाम किया जा रहा है। पूरे पंडाल के साथ ही आस-पास की सड़कों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

सदस्यता के लिए विशेष काउंटर

रैली के बहाने प्रदेश भाजपा का सदस्यता बढ़ाने की भी योजना है। रैली स्थल पर विशेष काउंटर लगाकर रैली में शिरकत करने वालों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए भी भाजपा ने एक टीम बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें