फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्या कर रहा है कन्हैया गतिविधियों की खबर थाने में दें’

Sun, 06 Mar 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया कुमार - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देशद्रोह के आरोपी छात्र नेता कन्हैया को लेकर दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन को चिट्ठी लिखी है। इसमें दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने कन्हैया की यात्राओं और इस दौरान प्रयोग किए जाने वाले साधनों की जानकारी वसंतकुंज नॉर्थ थाने को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर कुछ छात्रों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा के बहाने कन्हैया पर निगरानी रखना चाह रही है। उधर, दिल्ली पुलिस के अधिकारी सुरक्षा का हवाला देकर जानकारी देने की बात कर रही है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने जेएनयू प्रशासन को चिट्ठी भेजकर कन्हैया की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए उसके मूवमेंट के बारे में पुलिस को बताने के लिए कहा है।

इसके अलावा वह यात्रा के दौरान किन साधनों का प्रयोग कर रहा है, यह भी पुलिस को बताने के लिए कहा गया है। कैंपस से बाहर निकलने के दौरान पुलिस भी उसके साथ रहेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस मामले में कोई भी चूक नहीं करना चाहती है

कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देशद्रोह के आरोपी कन्हैया पर हुए हमले के बाद आगे उसकी सुरक्षा पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। पुलिस मामले में कोई भी चूक नहीं करना चाहती है। उसी को ध्यान में रखते हुए कन्हैया की जानकारी पुलिस को देने की बात की जा रही है।

वहीं पुलिस की चिट्ठी को लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी जताया है। उनका कहना है कि सुरक्षा के बहाने पुलिस कन्हैया की निगरानी करना चाह रही है। जेएनयू मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम जेएनयू कैंपस पहुंची। वहां कई स्टाफ से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो जेल से बाहर आने के बाद जेएनयू में कन्हैया क्या कर रहा है।

कौन-कौन लोग उससे मिलने आ रहे हैं, वह कितनी देर रुकते हैं, इन सब पर नजर रखी जा रही है। वहीं कन्हैया के मिलने जुलने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें