फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का बड़ा फैसला: बड़ी संख्या में चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, आसान होगी राह; लिस्ट में देखें अपनी गाड़ी

Sat, 21 Oct 2023 06:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Special Trains: रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने देशभर में कुल 283 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। विभिन्न रूट पर चलने वाली यह ट्रेन कुल 4480 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
रेलवे ने किया पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने बड़ी संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रख रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने देशभर में कुल 283 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। विभिन्न रूट पर चलने वाली यह ट्रेन कुल 4480 फेरे लगाएगी। इसके अलावा नियमित ट्रेनों में कुल 5980 कोच जोड़े जाएंगे ताकि लोग आसानी से आवागमन कर सकें।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने पूरब दिशा की तरफ जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए आनंद विहार से मुजफ्फरपुर और पटना के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ पुरानी दिल्ली से बरौनी, नई दिल्ली से गया, और अहमदाबाद-गुवाहाटी के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा शनिवार को की। यह ट्रेन अपने मार्ग में कुल 61 फेरे लगाएगी। 

ट्रेन संख्या 04066/04065 आनंद विहार–पटना-आनंदद विहार के बीच चलेगी। यह ट्रेन सात से नवंबर से एक दिसंबर के बीच चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठरहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04062 दिल्ली-बरौनी आरक्षित स्पेशल पांच से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को सुबह 8:05 बजे चलेगी। 

वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच वाली ट्रेन मार्ग में अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंड, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा और हाजीपुर ठहरेगी। एक अन्य ट्रेन आनंद विहार 01676 स्टेशन से मुजफ्फरपुर के लिए 6 से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा व हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 01678 नई दिल्ली-गया आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल छह से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 8:40 बजे चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 05284 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए 12 से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, रविवार को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें