फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में डॉक्टरों ने क्यों हेलमेट पहनकर किया काम, 14 जून को करेंगे हड़ताल

Thu, 13 Jun 2019 09:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टरों ने हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के एम्स में आज डॉक्टरों ने हेलमेट पहनकर काम किया। हेलमेट पहनकर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई घटना पर एकजुटता का संदेश दिया। इसके साथ ही अपना विरोध दिखाने के लिए एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर 14 जून को हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
aiims doctors in helmet - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट पहनने के साथ ही पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए दिल्ली में एम्स के कुछ रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को यहां प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए अपने सिर पर पट्टी बांध कर काम किया और शुक्रवार को काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

3 of 4
aiims doctors in helmet - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने देशभर के आरडीए से सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने को कहा है। एम्स आरडीए ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के खिलाफ जारी और लगातार बिगड़ती हिंसा की स्थिति चिंतित और हताश करने वाली है।
विज्ञापन

4 of 4
aiims doctors in helmet - फोटो : अमर उजाला
 आरडीए ने अपने बयान में कहा है कि एम्स आरडीए पश्चिम बंगाल के अपने सहयोगियों के समर्थन में उनके साथ खड़ी है और हमनें उनके समर्थन में 13 जून को प्रदर्शन करने और 14 जून को एक दिन के लिये हड़ताल रखने का फैसला किया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, ओपीडी, नियमित और वार्ड सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें