फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कारगिल विजय दिवस पर विकासपुरी में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में वीर कुंअर सिंह नगर से नवादा तक हजारों लोग उमड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कारगिल विजय दिवस की 26वीं सालगिरह पर विकासपुरी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों लोग वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े और भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया।

वीर कुंअर सिंह नगर से शुरू होकर नवादा मेट्रो स्टेशन तक पहुंची इस यात्रा में सांसद कमलजीत सेहरावत, विधायक संदीप सेहरावत, पवन शर्मा, गजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष राज शर्मा समेत हजारों लोग शामिल हुए। भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को कारगिल में मिली जीत भारतीय सेना के साहस और देशभक्ति की अमर गाथा है। उन्होंने टाइगर हिल पर तिरंगा फहराने वाले जवानों को नमन किया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और सेना की वीरता को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध ने देश को एकजुट किया। यह विजय भारत के स्वाभिमान और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा के ये दिल मांगे मोर के नारे को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोगों से सैनिकों के बलिदान को जीवन में उतारने और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें