फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tillu Tajpuriya: टिल्लू की मौत का दर्द का नहीं सह पाया चचेरा भाई, मोहित ने तेरहवीं से एक दिन पहले की खुदकुशी

Fri, 12 May 2023 06:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से वह आहत था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। मृतक पेशे से किसान था और उसपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिल्लू ताजपुरिया की तेरहवीं के एक दिन पहले उसके चचेरे भाई ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिवार वाले इस मामले में कुछ भी बता रहे हैं। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से वह आहत था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। मृतक पेशे से किसान था और उसपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 12.50 बजे पुलिस को राजा हरिशचंद अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। उसके सिर में गोली लगी थी। मृतक की पहचान ताजपुर कलां निवासी मोहित उर्फ बंटी (25) के रूप में हुई। परिवार वालों ने बताया कि मोहित ने खुदकुशी की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल पर पहुंची।

 


जांच में पता चला कि मोहित टिल्लू ताजपुरिया का चचेरा भाई था। वह ताजपुर कलां गांव में तीन मंजिला मकान में अपने परिजनों, पत्नी तीन साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता था। वह पेशे से किसान था और उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। परिवार वालों ने बताया कि देर रात वह घर आया था। दो तीन मिनट परिवार वालों से बातचीत करने के बाद दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। अचानक दूसरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले वहां पहुंचे। मोहित खून से लथपथ था और पास ही पिस्टल पड़ा था। उसने अपने सिर में गोली लगी थी। परिवार वाले उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे।

 

छानबीन करने के बाद पुलिस ने बताया कि मोहित ने खुदकुशी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहित के दो बड़े भाई अमित और मोनू हैं। दोनों टिल्लू गैंग से जुड़े हुए हैं। अमित छह साल से जेल में बंद है, जबकि मोनू इसी साल जनवरी माह में जेल से बाहर आया है। टिल्लू की तेरहवीं में शामिल होने के लिए अमित को पैरोल मिली है और शुक्रवार को वह अपने घर आया हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें