फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tillu Tajpuria Murder: कोर्ट ने छह आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिन बढ़ाई, अब 15 मई को होगी पेशी

Fri, 12 May 2023 11:26 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली स्थित हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की दो मई की सुबह हत्या कर दी गई थी। जेल में ही बंद बदमाशों ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू पर 92 वार हमला किया था।
विज्ञापन
Tillu Tajpuriya Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने छह आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। छह आरोपियों में योगेश टुंडा, दीपक डबास, राजेश बवाना, रियाज खान, चवन्नी और अता उर रहमान शामिल हैं। अब आरोपियों को सोमवार यानी 15 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

देश की राजधानी दिल्ली स्थित हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की दो मई की सुबह हत्या कर दी गई थी। जेल में ही बंद बदमाशों ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू पर हमला बोला। हमलावरों ने टिल्लू पर ताबड़तोड़ 92 वार कर उसकी जान ले ली थी। 

पूछताछ में हमलावरों ने खुलासा किया था कि गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू के तिहाड़ जेल में आने के बाद ही उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। स्पेशल सेल के रिमांड पर पूछताछ के दौरान टिल्लू की हत्या करने वाले चारों आरोपियों योगेश टुंडा, दीपक तीतर, रियाज खान व राजेश बवाना ने यह खुलासा किया। 
विज्ञापन

हमलावरों ने बताया कि 22 अप्रैल को टिल्लू को रोहिणी जेल से तिहाड़ लाया गया था। इससे पहले ही उन लोगों को पता चल गया था कि उसे तिहाड़ जेल लाया जा रहा है। स्पेशल सेल अब इस बात का पता लगा रही है कि हमलावरों को टिल्लू के बारे में किसने जानकारी दी थी और इसके पीछे किसकी साजिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें