फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट में बोर्ड अलर्ट, परीक्षा में दो बार देना होगा थंब इंप्रेशन

Sun, 01 Nov 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईएमपीटी) पेपर लीक होने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचटेट परीक्षा में कोई रिस्क मोल नहीं लेना चाहता है।
विज्ञापन


बोर्ड इस बार परीक्षार्थी की व्यक्तिगत पहचान के लिए दोहरा सुरक्षा चक्र अपनाएगा। परीक्षा में इस बार दो तरह से अंगूठा निशान (थंब इंप्रेशन) लगाने होंगे।

ज्ञात हो कि  जून माह में हुई एआईएमपीटी परीक्षा लीक होने से सर्वोच्च न्यायालय ने बोर्ड को कड़ी फटकार लगाते हुए परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए थे। 14 व 15 नवंबर को होने वाली एचटेट परीक्षा को लेकर बोर्ड में यह आशंका है कि कहीं प्रशभनपत्र लीक या अन्य गड़बड़ी न हो जाएं।

 इसलिए बोर्ड ने सतर्कता बढ़ाते हुए बॉयोमीट्रिक मशीन के अलावा स्पेशल स्याही से हर परीक्षार्थी के थम्ब इंप्रेशन लिए जाने का निर्णय लिया है। इस बार परीक्षा केंद्र में एंट्री के बाद ऑनलाइन बॉयोमीट्रिक थंब इंप्रेशन लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद परीक्षा केंद्र के भीतर हर परीक्षार्थी का अंगूठे का निशान खास तकनीक इंकलेस से लिया जाएगा। परीक्षार्थी के फोटो की पहचान पुख्ता करने के लिए बोर्ड हर बार की तरह एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का फोटो तो देगा ही, साथ ही इस बार हर अभ्यर्थी के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वह गजेटेड आफिसर अथवा शिक्षण संस्था के प्रमुख से अटेस्टेड अपना फोटो साथ लेकर आएगा।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड प्रवक्ता मीनाक्षी ने दो बार थंब इंप्रेशन व अटेस्टेड फोटो के संबंध में लिये फैसलों की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें